मैंने आज से अपना ब्लॉग लिखना शरू किया है इसका कारण यह है कि मैं अपने ग्राहक,नज़दीकियों ,दोस्तों से lockdown की वजह से व्यक्तिगत रूप में मिल नहीं पा रहा हूँ इसका मुझे दुःख है ये जो हो रहा है कोरोना एक भयावह वैश्विक महामारी की वजह से है ! आप से भी यही उम्मीद करता हूँ की आप भी अपने घर पर रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे ! सारी दुनिया अपने आप को सामजिक तौर पर एक दूसरे इंसान से अलग रख रहें हैं क्योंकि यह महामारी एक दूसरे को छूने से एवं पास में आकर छींकने से संक्रमित करता है !
कुछ दिन तो सब असामान्य सा महसूस हुआ फिर ख्याल आया की दिनचर्या तो बनानी जरुरी है इसलिए अब कुछ हल्का व्यायाम , लिखना पढ़ना और अन्य कुछ जानकारियाँ एकत्रित करके अपने आप को व्यस्त रखना ही शुद्ध मन को गति देना हैं ! भविष्य के लिए अपने आप को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए मैं एकांत व् शांत वातावरण में हूँ और जब भी सम्पूर्ण LOCKDOWN खुलेगा मैं एक नयी ताज़ा शक्ति के साथ अपने काम में मशगूल हो जाऊँगा ! आज मैं सवेरे 8 बजे अपने बिश्तर से उठा और दैनिक साफ़ सफाई के बाद स्नान किया ! मेरे एक मित्र का मुझे फ़ोन आया और मुझे बहुत ख़ुशी हुई की कोई तो है जो इस संकट के दिनों में हाल चाल जानना चाहता है मैं अपने दोस्त का शुक्रयादा अपने ब्लॉग के माध्यम से करना चाहता हूँ !अभी मेरी पत्नी खाना बना रही है दोनों बेटे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं मेरा बड़ा बेटा दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से BTECH कर रहा है उसकी भी छुटियाँ है ! मेरी बेटी हमारे साथ नहीं है इसका मुझे बेहद दुःख है क्योंकि वो फ़िलीपीन्स में है और दोनों सरकारों के lockdown के वजह से नहीं आ पाई हम हर रोज कईं बार वीडियो कॉल के ज़रिए ही बात करते हैं अब हम सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं और कुछ नहीं !
इस वैश्विक संक्रमित महामारी ने हम सबको बुरी तरह प्रभावित किया है इस उम्मीद के साथ कि जल्दी ही सब पहले की तरह गतिमान होगा आपका अपना //जगबीर सिंह फुलिया
इस वैश्विक संक्रमित महामारी ने हम सबको बुरी तरह प्रभावित किया है इस उम्मीद के साथ कि जल्दी ही सब पहले की तरह गतिमान होगा आपका अपना //जगबीर सिंह फुलिया
![]() |
| Add caption |


awesome thinking sir
ReplyDeleteThank you very much for appreciation and looking the same in future
Deleteजगवीर फुलिया जी मुझे खुशी है कि लोकडाउन का सदुपयोग अपने अनुभव साझा करने मे कर रहे हैं मेरा भी बेटा नहीं आ पाया है मै भी विडियो काल करके उसका हाल चाल पूछ लेता हूँ।उम्मीद करता हूं कि हम सब व हमारे बच्चे जो विदेशों में है स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे ।
DeleteNice sir.
ReplyDeletethanks brother
Delete